बनभूलपुरा में शिविरों का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की मजबूत निगरानी की आवश्यकता पर जोर दिया

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल ने बनभूलपुरा क्षेत्र में आयोजित शिविरों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और सुरक्षा बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह निरीक्षण उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में आयोजित शिविरों के संदर्भ में किया गया। शिविरों का आयोजन रेलवे स्टेशन हल्द्वानी, अंजुमन इस्लामिया बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय किदवई नगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनभूलपुरा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बनभूलपुरा, राजकीय इंटर कॉलेज बनभूलपुरा और मदरसा नैनीताल पब्लिक स्कूल बनभूलपुरा में किया गया था। इस मौके पर, पुलिस अधीक्षक ने तैनात पुलिस बल को सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए और शिविरों में समन्वय के साथ कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की मजबूत निगरानी की आवश्यकता पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान कोतवाली बनभूलपुरा के प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल, जीआरपी/रेलवे पुलिस और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Ad