उत्तराखण्ड में बरात की बस दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की जान गयी

ख़बर शेयर करें -

भारतीय सीमा से लगे नेपाल बैतडी में बैतडी से बजांग जा रही बरात की बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में 13 बरातियों की मौत हो गई, जबकि 34 घायल हो गए। इनमें से कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गुरुवार की रात्रि बैतडी के पुरचुंणी नगरपालिका सात भवने गांव से दुल्हन लेकर बजांग के सुनकुडा जा रही बस पुरचूंणी के बड़गांव मोड से अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रहरी प्रवक्ता प्रहरी निरिक्षक बलदेव बडू ने बताया कि रात्रि के समय नेपाल एपीएफ, प्रहरी एवं स्थानीय जनता द्वारा यात्रियों का रेस्क्यू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जिसके लिए पत्नी छोड़ी, ज़मीन बेची_उसी के सीने में उतार दी गोली (उत्तराखंड)

दुर्घटना में मरने वालों में बजांग बित्थड चीर गांव पालिका निवासी 40 वर्षीय केशव राज जोशी, 13 वर्षीय अशोक राज जोशी, 35 वर्षीय बसंत राज जोशी, 41 वर्षीय बिष्णु दत्त जोशी, 42 वर्षीय नरेश राज जोशी, 17 वर्षीय बिशन दत्त जोशी 28 वर्षीय दीपक जोशी, 46 वर्षीय किशन जोशी (सभी एक गांव के), बजांग केदारस्यु गांव पालिका निवासी 60 वर्षीय मोहन देव भट्ट, 27 वर्षीय केशव भट्ट, बजांग जय पृथ्वी नगरपालिका निवासी 40 वर्षीय बसंत राज रतला, बैतडी पुरचूणीं नगरपालिका निवासी 40 वर्षीय पुष्पा अवस्थी एवं बैतडी पुरचूणीं नगरपालिका 7 निवासी सुशील जोशी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मच्छी बाजार में खूनखराबा: बाइक सवार युवक ने युवती का गला रेता

जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रहरी प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक बलदेव बडू ने बताया कि बस दुर्घटना में छह बरातियों की घटना स्थल में ही मौत हो गई। पांच बरातियों की डडेलधुरा अस्पताल में एवं 2 बारातियों की कोटिला अस्पताल में मौत हो गई। साथ ही घायलों में कुछ और बरातियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Ad Ad Ad
Ad