नगर निकाय चुनाव पर बड़ी खबर:निकायों में कार्यकाल पूरा होने से पहले होंगे चुनाव

ख़बर शेयर करें -

 

आज़ाद क़लम:- नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश में लंबे समय से निकाय चुनाव अटके हैं। 5 फरवरी 2022 तक 352 नगरीय निकायों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। वहीं, 19 निकायों का कार्यकाल फरवरी 2023 में खत्म होगा। इसके अलावा 15 जिलों के 37 निकाय ऐसे भी हैं, जिनका कार्यकाल अगले चार महीने में समाप्त हो जाएगा। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग इन 37 निकायों का चुनाव भी जून 2022 में कराए जाने वाले चुनाव के साथ ही कराने की तैयारी कर रहा है। इनमें अनुसूचित क्षेत्र की 14 नगरपालिका परिषद और 23 नगर परिषद शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उच्च अधिकारियों की बैठक में CM धामी का कड़क अंदाज़, कहा- अब भ्रष्टाचार नहीं, जवाबदेही तय होगी

राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त बसंत प्रताप सिंह का कहना है कि जिन नगर निकायों का कार्यकाल सितंबर 2022 में समाप्त हो रहा है, उनके चुनाव सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जो चुनाव कराए जाने हैं, उन्हीं के साथ कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन द्वारा एक साथ चुनाव कराए जाने से राज्य सरकार की मशीनरी का उपयोग बार-बार नहीं करना पड़ेगा। वहीं, राजनीतिक दलों को भी चुनावी तैयारियों के लिए अलग से मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। (मध्य प्रदेश)

Ad