आखिर वही हुआ जिसका अंदेशा कांग्रेस को पहले ही था पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर हुए भाजपाई

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड :आखिरकार वही हुआ जिसका अंदेशा कांग्रेस पार्टी ने एक दिन पूर्व पार्टी से निष्कासित करते हुए जताया था किशोर उपाध्याय ने बीजेपी का दामन थाम लिया बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचकर बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया जिसके बाद प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत तमाम बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने किशोर उपाध्याय का स्वागत किया जिसके बाद किशोर उपाध्याय टिहरी के लिए रवाना हो गए

यह भी पढ़ें 👉  ‘मैगी प्वाइंट’ के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, दो लोगों की मौत हो गयी

आपको बता दें किशोर उपाध्याय का कांग्रेस के साथ 40 साल का रिश्ता रहा है किशोर उपाध्याय दो बार विधायक बने साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी बने उनके जाने से कांग्रेस के ब्राह्मण वोट बैंक को एक बड़ा झटका लगने वाला रहा है किशोर उपाध्याय कई सीटों पर असर रखते हैं बीजेपी ने बड़ी सोच समझकर कांग्रेस के इस ब्राह्मण नेता को अपने पाले में कर लिया है

Ad