BJP ने नैनीताल जनपद में मोर्चा जिलाध्यक्षों के नाम का किया ऐलान, जानिए किसे मिली ज़िम्मेदारी

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र बिष्ट की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष नैनीताल प्रताप सिंह बिष्ट ने नैनीताल जनपद में मोर्चा जिलाध्यक्ष पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी है। चंदन बिष्ट को भाजपा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी कंचन उप्रेती को दी गयी है। किसान मोर्चा में गणेश साह को जिला अध्यक्ष और ओबीसी मोर्चा में नन्हें कश्यप, अनुसूचित मोर्चा में रविंद्र बाली और अल्पसंख्यक मोर्चा में अली नकवी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।




