भाजपा की हैसियत नहीं जो श्रीराम को लाए, सपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा प्रत्याशी पर साधा निशाना

ख़बर शेयर करें -

कहा, श्रीराम हम सबके आराध्य, धर्म के आधार लोगों को बांटना बंद करे भाजपा

हल्द्वानी। चुनाव प्रचार में धर्म और भगवान को बीच में लाने वाली भाजपा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डिंपल पांडे ने निशाना साधा है। दरअसल हल्द्वानी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी मेयर डा. जोगेन्द्र रौतेला ने अपने चुनाव प्रचार में एक गीत चलाया हुआ है जिसकी थीम है ‘जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे’। इसपर सपा के जिलाध्यक्ष ने आपत्ति जताई है। प्रेस को जारी बयान में डिंपल पांडे ने कहा कि भाजपा की हैसियत नहीं है वो भगवान श्रीराम को लाए। उन्होने भाजपा को ढीट पार्टी का तमगा देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का अस्तित्व भाजपा से पहले से है। भाजपा केवल 30 साल पुरानी पार्टी है। श्रीराम का अस्तित्व संदियों से जुड़ा है। सपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को धर्मों के आधर पर बांटने का काम कर रही है। उन्होने यह भी कहा कि आज भाजपा चुनाव प्रचार के मामले में बेतहाशा पैसा खर्च कर रही है। कथित विकास के नाम पर प्रधनमंत्री का पफोटो लगाकर सड़कों पर रथ घुमाए जा रहे हैं। यह रथ तब कहां थे जब लॉकडाउन में हज़ारों मजबूर मजदूर लोग अपने-अपने घरांे को जाने के लिए बीच रास्तों पर दम तोड़ रहे थे। डिंपल पांडे ने कहा कि चुनाव विकास के मुद्दे पर होना चाहिए। लेकिन भाजपा चुनाव को धर्म के आधर पर लड़ना चाहती है। उन्होने कहा कि जनता बेवकूफ नहीं है, जो भाजपा के हथकंडे को समझ नहीं पाए। ऑक्सीजन की कमी से भाजपा शासन में लाखों लोगों की जान गयी। गंगा मैया में लाशें तैर रहीं थीं, तब भाजपा को शर्म क्यों नहीं आई।

Ad
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-बाइकें चुराने वाले यह 6 लोग तो छंटे हुए बदमाश निकले, बनभूलपुरा पुलिस ने दबोचा