नैनीताल जिले की कमान भाजपा ने फिर से प्रताप सिंह को सौंपी है, दूसरी बार बने अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। भाजपा संगठन ने एक बार फिर से निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट लगातार दूसरी बार जिले की कमान सौंपी है। सोमवार को पार्टी कार्यालय में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई। अपने सरल और सौम्य स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले प्रताप बिष्ट ने पुनः जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजय कुमार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चला हूं, उसी तरह अपने दूसरे कार्यकाल मे भी सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे और 2027 में उत्तराखंड मे पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे।

Ad