मच्छी बाजार में खूनखराबा: बाइक सवार युवक ने युवती का गला रेता

देहरादून मच्छी बाजार में एक युवती की चापड़ से वार कर हत्या कर दी गई। घर के बाहर ही बाइक सवार युवक ने वारदात को अंजाम दिया।
सोमवार सुबह 23 वर्ष युवती की बेरहमी से हत्या की वारदात से आसपास सनसनी फैल गई। युवती 23 वर्ष की थी जिसका नाम गुन्नू था। वह घर के बाहर से जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर आया एक युवक उससे बात करने लगा। इसी बातचीत के दौरान उसने चापड़ निकालकर गले पर वार कर दिया। गुन्नू की मौके पर ही मौत हो गई।



