मुख्यमंत्री धामी ने प्रियंका को मिलाया फोन….कहा-मिलकर काम करेंगे, पढ़िये पूरी खबर

ख़बर शेयर करें -

चमोली के गैरसैंण की 21 वर्षीय नवर्निवाचित ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी को फोन करके सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी जीत की बधाई। सीएम ने कहा कि गांव के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होनें सारकोट के सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि सारकोट के ग्रामीणों ने अच्छा चुनाव लड़ा।

गैरसैंण को प्रदेश के मॉडल गांव के रूप में चुना गया है। कहा कि जिले के उच्च अधिकारी जल्द गांव का निरीक्षण करेंगे। उन्होनें नवर्निवाचित ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी को गांव में चल रहे विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। साथ ही कहा कि गांव की महिलाओं को आगे बढ़ाए। उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाए। उन्होनें प्रियंका नेगी को देहरादून आमंत्रित भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पंचायत चुनाव: गौलापार और चोरगलिया क्षेत्रों से आने लगे नतीजे, प्रत्याशियों में बढ़ी उत्सुकता

गैरसैंण ब्लॉक के मुख्यमंत्री आदर्श गांव सारकोट की कमान अब सबसे कम उम्र की युवती प्रियंका नेगी संभालेंगी। 21 वर्ष की प्रियंका नेगी प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी प्रियंका देवी को हराकर विजय हासिल की। प्रियंका नेगी को 421 और प्रियंका देवी को 235 मत प्राप्त हुए। इससे पूर्व 2014-19 तक प्रियंका के पिता भी प्रधान रह चुके हैं। प्रियंका नेगी ने गैरसैंण महाविद्यालय से राजनीतिशास्त्र विषय में स्नातक किया है जिसका परिणाम भी तीन दिन पहले की आया।

Ad