अल्मोड़ा के डोल आश्रम में मुख्यमंत्री धामी ने 11 सौ कन्याओं का पूजन कर लगाया ध्यान

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को डोल आश्रम पहुॅचकर श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने 1100 कन्याओं का पूजन किया। मां राजेश्वरी का अभिषेक तथा पूजा-अर्चना की और देश एवं प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्राी धामी ने पहलगाम हमले पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि भारत आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि डोल आश्रम में आकर हमेशा ही उन्हें एक दिव्य ऊर्जा का अहसास होता है। आने वाले समय में केवल भारतवर्ष ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व के लोग इस आश्रम में शान्ति, आध्यात्म और संस्कृति को जानने के लिए आएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में बम्पर प्रमोशन, नीरज भाकुनी समेत 57 सब-इंसपेक्टरों के सितारे हुए बुलंद

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई दी और महात्मा बुद्ध के धर्म, शान्ति एवं अंहिसा के मार्ग पर चलने को कहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार मानसखंड माला मिशन के माध्यम से समस्त मंदिरों को अवस्थापना सुविधाओं से जोड़ रही है। उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नये उत्तराखण्ड का विकल्प रहित संकल्प के ध्येय के साथ आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति की पताका सम्पूर्ण विश्व में लहरा रही है। इस अवसर पर महाराज कल्याणदास जी ने सभी उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें अपनी जन्मभूमि के लिए बेहतर कार्य करने होंगे। उन्होनंे कहा कि हमें बुरे व्यसनों को त्याग कर आध्यात्म को अपनाना होगा तभी हमारा जीवन एवं समाज सुख समृद्धि प्राप्त कर पायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के बहुचर्चित हत्याकांड में दो साल बाद आया फैसला, जानिए अंकिता भंडारी के तीनों हत्यारों को क्या सज़ा मिली

उन्होंने संस्कृत को अपनाने पर ज़ोर देते हुए कहा कि जब तक संस्कृत हमारे हृदय में जीवित है, तब तक भारतीयता को कोई खतरा नहीं हो सकता। यहां केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं अनेक अखाड़ों के महंत, अनेक जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वामी विश्वेश्वर नंद महाराज ने किया।

Ad Ad
Ad