मुख्यमंत्री के पीआरओ ने खोला मोर्चा, सरिता आर्या को टिकट मिलते ही भाजपा में बगावत के स्वर

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। भाजपा से नाराज और नैनीताल विधानसभा सीट से प्रबल दावेदार और मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी रहे दिनेश आर्य, कमला आर्य और प्रकाश आर्य ने संयक्त शुक्रवार को पत्रकारों से रूबरू हुए और कहा पार्टी ने नैनीताल विधानसभा सीट से कुछ दिन पूर्व ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में सम्मिलित हुई सरिता आर्या को टिकट देकर हम सब और कार्यकर्ताओं को आहत किया है और हमारा मनोबल तोड़ा है उससे नाराज होते हुए कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा आपस में बात कर हम में से एक स्वयं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरने पर विचार कर रहे हैं। कहा कई कार्यकर्ता पिछले 5 सालों से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी तैयारियां की जा रही थी। लेकिन शीर्ष नेतृत्व में इस सीट से भाजपा के बैनर तले कांग्रेस को चुनाव लड़ा रही है। दिनेश ने कहा वे पार्टी के वर्तमान प्रत्याशी का समर्थन नहीं करेंगे और 28 जनवरी से पहले ही पार्टी छोड़ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। उनका कहना था निवर्तमान विधायक संजीव आर्य भी ऐन वक्त पर गद्दारी कर पुनः कांग्रेस में सम्मिलित हो गए और तब से ही भाजपा का हर कार्यकर्ता दल बदलू को विधायक का टिकट नहीं देने की अपील कर रहे थे। लेकिन केंद्र और प्रदेश नेतृत्व ने कर्ताओं को अनदेखा कर टिकट दिया गया। अब कार्यकर्ता किस मुंह से जनता के पास जाकर इनके लिए वोट मांगेंगें। दिनेश आर्य ने कहा वह लगातार 2002 से टिकट की मांग कर रहे हैं और एक सच्चे कार्यकर्ता के रूप में संगठन के साथ जुड़े हैं और लगातार क्षेत्र में लेकर जनता के बीच में रहे हैं। और चुनाव को लेकर तैयारी कर रहे थे। और हम में से किसी एक को टिकट देते तो हम एकजुट होकर चुनाव लड़ते और चुनाव जीते लेकिन ऐन वक्त पर बाहरी लोगों को टिकट देकर हमारा मनोबल तोड़ दिया। और उस महिला को टिकट दिया जिसने पिछले 5 साल लगातार पार्टी का विरोध किया। साजिशन हमें टिकट नहीं दिया गया है।

Ad
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की स्वच्छता ही सेवा-2024 कार्यक्रम की शुरुआत