हरिद्वार में रालोद महिला प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न, महिला सशक्तिकरण को लेकर उठाए गए ठोस संकल्प

ख़बर शेयर करें -

गढ़वाल मंडल अध्यक्ष सरिता देवी के निवास पर हुआ स्वागत व सक्रिय सदस्यता अभियान का आयोजन

हरिद्वार। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की महिला प्रकोष्ठ की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कमलप्रीत अरोड़ा का हरिद्वार के नवोदय नगर में जोरदार स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम गढ़वाल मंडल अध्यक्ष चौ. सरिता देवी के निवास पर आयोजित किया गया, जहां महिला प्रकोष्ठ की पहली बैठक के साथ सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम का संचालन अशोक खोक्कर ने किया, जबकि अध्यक्षता राजेश त्यागी ने की। बैठक में प्रदेश महासचिव उदयवीर चहल, मुख्य प्रवक्ता अनुपम खत्री, देहरादून महानगर कार्यकारी अध्यक्ष राहुल गेहलोत व हरीश भाटिया विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

महिलाओं को सशक्त बनाना रालोद की प्राथमिकता – कमलप्रीत अरोड़ा
सभा को संबोधित करते हुए महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष कमलप्रीत अरोड़ा ने कहा कि रालोद के नेता चौ. जयंत सिंह का मुख्य लक्ष्य है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और उन्हें रोजगार से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल एकमात्र ऐसा दल है जो शुरुआत से ही किसानों, मजदूरों, महिलाओं और वंचितों की आवाज़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम स्तर तक योग अभियान चलाया जाए : मुख्यमंत्री धामी

घर से रोजगार दिलाकर महिलाओं को बनाएंगे आत्मनिर्भर – सरिता देवी
गढ़वाल मंडल अध्यक्ष सरिता देवी ने कहा कि महिलाओं को घर से ही रोजगार दिलाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना उनका प्राथमिक लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जब से चौ. जयंत सिंह ने कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली है, तब से पारदर्शी तरीके से महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है।

रालोद की बेदाग छवि ही उसकी असली ताकत – उदयवीर चहल
प्रदेश महासचिव उदयवीर चहल ने कहा कि रालोद आज देश का एकमात्र ऐसा दल है जिसके नेताओं पर कोई दाग नहीं है। उन्होंने पार्टी की नीतियों और विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड-बाहर OYO का पोस्टर, अंदर चल रहा था सैक्स रैकेट, तीन लड़के 4 लड़कियां.......

मुख्य प्रवक्ता अनुपम खत्री ने भी रालोद की नीति व दृष्टिकोण को विस्तार से रखते हुए महिलाओं को पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

सैकड़ों महिलाओं ने रालोद की सदस्यता ली
इस अवसर पर ललिता शर्मा, बबीता, सोनी चौधरी, पुष्पा, कंचन सिंह, दीपा, सुनीता, विजयलक्ष्मी, नीरज, आयुषी, मालती, लता चौधरी, मयंक त्यागी, विनय शर्मा, आयुष, बादल, आदित्य, रवि, रामपाल, ओमवीर गुर्जर सहित बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने रालोद की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की।

Ad Ad
Ad