कांग्रेस ने किशोर को दिखाया ‘बाहर का रास्ता’, पूर्व अध्यक्ष की सभी पदों से छुट्टी

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। भाजपा के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई को आप कमज़ोर कर रहे हैं, इसलिए आपको अगले आदेश तक तमाम पदों से हटाया जाता है। उत्तराखंड में कांग्रेस फिर सुर्खियों में है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने पूर्व पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी से किनारे कर दिया है। दरअसल किशोर उपाध्याय पार्टी में अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चा में रहते हैं। कुछ दिन पहले वो भाजपा के कुछ नेताओं से भी नज़दीकियां बढ़ाते दिखे थे।

Ad
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में प्रधानाचार्य पदों पर होने वाली भर्ती स्थगित, शिक्षकों में था गुस्सा