कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने दिखाए हल्द्वानी में जलभराव के हालात, सरकार पर निकाली भड़ास….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने हल्द्वानी महानगर में जलभराव की समस्या को उजागर करते हुए सरकार और नगर निगम प्रशासन को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने शनिवार की सुबह भारी बारिश के बीच नैनीताल हाईवे में हल्द्वानी शहर व आस पास क्षेत्रों में हुए जलभराव के हालातों को लाइव दिखाते हुए रूबरू कराया। इस बीच भारी जलभराव के कारण कई लोगों की जान पर बन आई थी। वही हाईवे में चल रही अधिकांश गाड़ियों में पानी भरने के कारण वह रुक गई। पूरा नैनीताल हाईवे नाले का रूप ले चुका था।
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने बताया कि सुबह उन्हें जैसे ही नैनीताल हाईवे में भारी मात्रा में पानी आने की जानकारी मिली तो वह अपना मिनी ट्रैक्टर लेकर लोगों की मदद के लिए निकल गए। मैंने खुद रिस्क लिया और ट्रैक्टर में जाकर इस गंभीर परिस्थिति को देखा। इस दौरान हाईवे में पानी का तेज बहाव होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों की गाड़ियां फंसी थी। कई गाड़ियां बहने की कगार पर पहुंच चुकी थी। विशेषकर दो पहिया वाहन, टेंपो, रिक्शा और ई-रिक्शा चालकों की जान को खतरा बना हुआ था। उन्होंने बताया कि टेढ़ी पुलिया के पास बहुत पुराना नाला था। यह नाला इसी पुलिया के नीचे से होकर जाता था। अब इस नाले के बहाव को रोक दिया गया है। नाले के ऊपर कई मकान बन चुके हैं। जिस कारण टेढ़ी पुलिया के नीचे से पानी की निकासी बंद होने के कारण बरसात का पूरा पानी नैनीताल हाईवे में बहने लगता है। जिस कारण पूरा हाईवे नाले में तो तब्दील हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेकर इसका स्थाई समाधान निकालना चाहिए।

Ad