देहरादून-लिव इन रिलेशन, धर्मांतरण का दबाव और फिर मासूम का कत्ल….

देहरादून में सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। यहां चार साल से लिव इन रिलेशन में रह रहे जोड़े में विवाद के बाद पिता ने मासूम बेटी की हत्या कर दी गयी। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसे घायल अवस्था में पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि लिव इन पार्टनर के धर्मांतरण के दबाव से परेशान होकर उसने ही ब्लेड से गला रेतकर अपनी बेटी को मार डाला। आरोपी बाप ने इसके बाद अपनी जान देने की कोशिश की। खुद भी गले पर ब्लेड मारी थी, लेकिन वह बच गया। मूल रूप से बागवत का रहने वाला कुलदीप सिंह सिडकुल में गाड़ी चलाता है। जो कि फैक्टरी में काम करने वाली शबाना के साथ चार साल से लिव इन रिलेशनशिप में रहता है। कुलदीप और शबाना की एक ढाई साल की बेटी थी। पुलिस के अनुसार शबाना शादी का दबाव बना रही थी।
शादी नहीं करने पर बेटी को मांग रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था। इसके बाद शबाना अपने घर बिजनौर चली गई। मंगलवार सुबह क्षेत्र के गांव खाला टीलरा हजाराग्रंट मुख्य मार्ग पर गन्ने के खेत में करीब ढाई वर्षीय मासूम बालिका का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी करने पर पता चला कि एक पिता ने ही अपनी ढाई वर्षीय पुत्री की ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी, जिसके बाद खुद को भी ब्लेड से वार कर बुरी तरह जख्मी कर लिया। लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला से विवाद के बाद आरोपी के द्वारा मासूम बेटी की हत्या कर देने की बात निकलकर सामने आई। पुलिस के मुताबिक शबाना शादी का दबाव बना रही थी। शादी नहीं करने पर बेटी को मांग रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी ने इस हैवानियत वाली वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को बुरी तरह जख्मी हालत में पकड़ा।
