Nainital–अफीम की खेती करता मिला उप प्रधान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

रामनगर। नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पीपलसाना गांव में अफीम की अवैध खेती कर रहे ग्राम उप प्रधान जसवंत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF, SOG और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उप प्रधान के खेतों में छापेमारी की। जांच में पुष्टि हुई कि जसवंत सिंह अपने खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहा था।
गोपनीय सूचना के बाद पुलिस ने न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त कर छापेमारी की और मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना रामनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत केस संख्या 102/25 दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई में एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी, और प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और ANTF टीम के सदस्य शामिल रहे।

Ad