हल्द्वानी में एकता व्यापार मंडल ने प्रदेश, जनपद व महानगर में इन लोगों को सौंपे दायित्व

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश, जिला, महानगर और मुखानी मंडल कार्यकारिणी का विस्तार प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रदेश प्रवक्ता अनुजकांत अग्रवाल, जिलाध्यक्ष डिंपल पांडे एवं महानगर अध्यक्ष परविंदर सिंह नागपाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। प्रदेश प्रवक्ता अनुज अग्रवाल ने कहा कि हमारा व्यापार मंडल हमारे प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हल्द्वानी में पहली बार व्यापारियों के हितों के लिए बहुत शीघ्र व्यापारी संवाद चौपाल का आयोजन करने जा रहा है जिसमें तमाम व्यापारिक समस्याओं पर मंथन होगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगाने से इनकार कर दिया, फरार है मुकेश बोरा

जिला अध्यक्ष डिंपल पांडे ने अपनी नई कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बताया कि शीघ्र नैनीताल जिले में कार्यकारिणी गठित की जाएगी और व्यापारी हितों के लिए हमसब मिलकर एक साथ खड़े होंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने अमित चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष, कल्पना रावत को महिला प्रदेश उपाध्यक्ष, राजीव लोचन को कुमाऊँ मंडल प्रभारी का दायित्व सौंपा। इसके साथ ही मनोज जोशी को जिला महामंत्री, देवेन्द्र बंगा को जिला वरिष्ठ सलाहकार, लव बकशी को जिला मीडिया प्रभारी, घनश्याम रूवाली को जिला सचिव, विनोद पाठक को जिला उपाध्यक्ष का पदभार जिलाध्यक्ष डिम्पल पांडे ने ग्रहण कराया।

यह भी पढ़ें 👉  SSP से मिलने पहुंचे शहर विधायक सुमित हृदयेश, जानिए किन मुद्दों पर हुई बात

महानगर अध्यक्ष परमिंदर नागपाल ने महानगर इकाई का विस्तार करते हुए इरशाद सिद्दीकी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राघवेन्द्र चौहान, असीम और जुहैब अनवर को सचिव, मयंक गुप्ता और पफुरकान खान को कार्यकारिणी सदस्य, अलीम गोल्डन को उपसचिव और शानू खान को उपाध्यक्ष बनाया। मुखानी मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिगंबर भोजक को, बालम जोशी को महामंत्री, दीपक जोशी को कोषाध्यक्ष, हैदर अली को सचिव, नुसरत वारसी को उपाध्यक्ष और अमित चौहान को मुखानी मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।

Ad