भालू के हमले में महिला गंभीर, वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश

ख़बर शेयर करें -

आज़ाद क़लम, बागेश्वर। कपकोट तहसील के कीमू गांव निवासी महिला पर जंगल में भालू ने हमला किया। पीड़ित महिला के चिल्लाने के बाद अन्य साथियों ने भालू को भगाया। जिसके बाद साथी महिलाए घायल को गांव लाए। जहां से ग्रामीण महिला तो तुरंत जिला अस्पताल बागेश्वर ले। यहां डाक्टरों की देखरेख में महिला का उपचार चल रहा है।
बता दें कि बीते मंगलवार को कीमू गांव निवासी दानुली देवी अपने साथियों के साथ मवेशियों के लिए चारा पत्ती लेने जंगल गई हुई थी। जंगल में काफल खाने आए भालू ने अचानक महिला पर प्राणघाती हमला कर दिया। साथी महिला पर हमला होते देख अन्य साथियों ने शोर मचाया। जिसके बाद भालू दानूली देवी को घायल कर मौके एस भाग गया। इधर भालू के हमले से लहूलुहान महिला को अन्य साथ गांव लाए। जहां से तुरंत महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल बागेश्वर लाया गया। जहां महिला का उपचार चल रहा है। डाक्टरों ने बताया कि महिला के स्वास्थ्य में अब सुधार हो रहा है। वही ग्रामीणों ने वन विभाग से घायल महिला को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

Ad