मुकद्दस रमज़ान का पहला रोज़ा कल, जानिए सहरी और इफ़्तार का टाइम

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। मुकद्दस रमजान का पहला रोजा कल इतवार के दिन होगा। अगर आज शाम को चांद के दीदार हो गए तो। वैसे अरब कंट्रीज़ में आज से रमज़ान का महीना शुरू हो गया है। इसलिए भी माना जा रहा है कि आज चांद दिख जाएगा और कल इतवार के रमज़ान शुरू। इस पाक महीने को लेकर मुस्लिम इलाकों में चहल पहल बढ़ गई है। अगले 1 महीने तक मुस्लिम अपने रब की दिन रात इबादत करेंगे। पहला रोजा करीब 14 घंटे का होगा। मस्जिदों में नमाज़ पढ़ने तराबीह अदा करने की खास तौर से तैयारियां की गई हैं। पहले रोज़े की सहरी सुबह 4:34 बजे और इफ़्तार का समय शाम 6:34 बजे है।

Ad