बड़ी आबादी के लिए नासूर बना नगर निगम का ट्रंचिंग ग्राउंड, धुंए और प्रदूषण पर लोग हुए आगबबूला

हल्द्वानी। राष्ट्रीय राजमार्ग 87 पर नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड से उठते धुएं से शहर की बड़ी आबादी के साथ-साथ, गौलापार ग्रामीण क्षेत्र, तराई पूर्वी व प्रभाग, गौला रेंज आरक्षित वन क्षेत्र में भयानक धुआं फैला हुआ है। ट्रंचिंग ग्राउंड से निकलता धुआं आसपास के लोगों के नासूर बना हुआ है। शनिवार को शहर के विभिन्न संगठनों एवं आम नागरिकों ने ट्रंचिंग ग्राउंड पर विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह हजारों लोगों के सांस लेने के अधिकार का हन है। हजारों वन्यजीव कष्ट में हैं और सरकारी सिस्टम खामोशी से तमाशा देख रहा है। प्रदर्शन करने वालों में विधायक प्रतिनिधि सैयद इशरत अली, सोशल एक्टिविस्ट तसलीम अंसारी, इरशाद हुसैन, भीम आर्मी के नफीस अहमद खान, हरीश लोधी, सुलेमान मालिक, अहमद अली, छात्र नेता नाजिम अंसारी, अरबाज खान, शाकिर मंसूरी, नवाज खान, राजा अंसारी, फाजील अंसारी, फिरोज खान, रईस अहमद, जावेद सलमानी, नईम अहमद, हबीबुर्रहमान अंसारी, सईद अहमद, फुर्कान सिद्दीकी, मो. लुकमान, साजिद सिद्दीकी, सुहैल अंसारी, सुहैल इदरिसी, शानु खान, फईम अहमद राजू, मो.इमरान, साहिल खान, आलम अंसारी, फैजान अंसारी, समीर खान आदि शामिल रहे।
