हल्द्वानी-ललित महिला इंटर कॉलेज के पूर्व कार्यालय अधीक्षक कृष्ण अवतार सिंह (किशन बाबू) का निधन

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नगर के चोरगलिया रोड स्थित ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज के पूर्व कार्यालय अधीक्षक कृष्ण अवतार सिंह (किशन बाबू) का देहांत हो गया। केए सिंह करीब 76 वर्ष के थे और 2009 में रिटायरमेंट के बाद से बरेली रोड स्थित मरियम बीएड कॉलेज में अवैतनिक सलाहकार के रूप में मार्गदर्शन सेवाएं दे रहे थे। भोलानाथ गार्ड निवासी केए सिंह उम्र के इस पड़ाव में भी पूरी तरह से स्वस्थ थे। शनिवार रात खाना खाने के बाद उनका आकस्मिक देहांत हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-ब्यूटी पार्लर में इस महिला ने दिखाई हाथ की सफाई, पुलिस ने धर लिया

वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। अपने मिलनसार स्वभाव के चलते उन्होने शहर में बढ़िया ताल्लुकात बनाए थे। 36 वर्षों तक ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज में सेवाएं दीं और आम जनता से रिश्तों को प्रगाढ़ और मधुर बनाया। उनका इस दुनिया से अचानक चले जाना कई लोगों को भारी दुख दे गया है। राजपुरा स्थित शमशान घाट में उनकी चिता को उनके बेटे अमित सिंह ने मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम यात्रा में शहर के कई गणमान्य लोग पहुंचे। शहर विधायक सुमित हृदयेश ने केए सिंह के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाया। उनके निधन पर मरियम सोसायटी द्वारा आगामी 26 अक्टूबर शनिवार को दोपहर दो बजे मरियम बीएड कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।

Ad