दिन में गरजे गजराज, शाम को सरेंडर, पूर्व मुख्यमंत्री ने मनाया

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी। भाजपा में बग़ावत का तूफ़ान थम रहा है। नाम वापसी की प्रक्रिया से पहले भाजपा के दिग्गज नेताओं ने मोर्चा संभालते हुए काफी हद तक डैमेज कंट्रोल करने में कामयाबी हासिल कर ली है। भाजपा के लिए सिरदर्द बनी कालाढूंगी विधानसभा सीट से बागी हुए पूर्व राज्यमंत्री गजराज बिष्ट मान गए हैं। वो कल नाम वापस ले लेंगे। जिससे भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत की मुश्किल कम होती दिख रही है। गजराज बिष्ट को मनाने की ज़िम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपी गई थी जिसमें वह कामयाब रहे। नतीजा ये रहा कि रविवार को दिन में भाजपा और बंशीधर भगत पर गरजने वाले गजराज शाम होते ही त्रिवेंद्र सिंह रावत के आगे सरेंडर कर गए।

Ad
यह भी पढ़ें 👉  अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री नहीं रहे, आतिशी को मिली दिल्ली की कमान