प्रेमिका दुल्हन बनकर मंदिर पहुंच गई, दूल्हा मंडप में नहीं पहुंचा (हल्द्वानी)

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। मामला महानगर के मुखानी थानाक्षेत्र का है। यहां मुखानी पुलिस को पीड़िता ने बताया कि वह मूलरूप से तल्लीताल थानाक्षेत्र की रहने वाली है और वर्तमान में मुखानी थानाक्षेत्र में किराए पर रहती है। पीड़िता का कहना है कि जब वह रुद्रपुर में रहती थी तो उसके पड़ोस में बिंदुखत्ता लालकुआं का रहने वाला मनीष जोशी पुत्र देवेंद्र जोशी रहता था।

पड़ोसी होने के नाते दोनों में बातचीत होती थी। फिर एक दिन मनीष ने लड़की के सामने दोस्ती का प्रस्ताव रख कर दिया। दोस्ती ठीक चल रही थी और इसी बीच मनीश ने लड़की के सामने अपने प्यार का इजहार कर दिया, लेकिन लड़की ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया। लड़की ने कहा, उसे प्यार में कोई रुचि नहीं है, लेकिन मनीष नहीं माना।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट ने विस्थापन का प्लान मांगा, मलिन बस्तियों को बिना नोटिस हटाया था (हल्द्वानी)

लड़की ने इस शर्त पर प्रेम प्रस्ताव स्वीकार कर लिया कि वह उससे शादी करेगा। मनीष ने शर्त मान ली। आरोप है कि प्यार की आड़ में मनीष उसका शारीरिक शोषण करता रहा। कभी उसे हल्द्वानी बुलाता तो कभी भीमताल और कभी लड़की के किराए के कमरे में उससे दुष्कर्म करता रहा, लेकिन मनीष की मानसिकता लड़की भांप नहीं पाई। इस दरम्यान दोनों के परिवार वालों ने भी इस रिश्ते को भी अपनी सहमति दे दी और 2 मार्च शादी की तारीख तय हो गई।

शादी हल्द्वानी स्थित आर्य समाज मंदिर में होनी थी। लड़की दुल्हन के जोड़े में अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ आर्य समाज मंदिर पहुंच गई, लेकिन न तो मनीष आया और न ही उसके परिवार वाले। लड़की ने मनीष को फोन किया तो फोन स्विच ऑफ मिला।

यह भी पढ़ें 👉  जीजा की ज़मीन बेच दी साले ने, 14 लाख रुपये हड़प लिए मुकदमा दर्ज

वह घंटों इंतजार करती रही, लेकिन लड़का नहीं आया। जिसके बाद वह मनीष और उसके परिवार वालों के खिलाफ तहरीर के लेकर मुखानी थाने पहुंची। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि पीड़िता की ओर से तहरीर मिली के आधार पर आरोपी मनीष, उसके पिता देवेंद्र जोशी, मां किरण जोशी व बहन कंचन जोशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मनीष पर झांसा देकर दुष्कर्म करने और परिजनों पर पीड़िता को धमकाने की धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Ad