गुरुजी चंदेल ने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को भगवान वाल्मीकि का लॉकेट पहनाकर शुभकामनाएं दीं, कांग्रेस मुक्त भारत का नारा

ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं गुरुजी राजू चंदेल अपने भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित कार्यकारी युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में शुभकामना देने पहुंचे। उन्होंने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को भगवान वाल्मीकि का लॉकेट और फूलमाला देते हुए उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर भगवान वाल्मीकि आश्रम में आने के लिए उन्हें निमंत्रण भी दिया। इस मौके पर प्रदेश के महामंत्री रूपेश मेहरा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस मौके पर बोलते हुए गुरुजी राजू चंदेल ने कहा कि हमारे युवा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एक जुझारू कर्मठ युवा नेता हैं। हमारे देश के गौरवशाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को बिहार में प्रचंड बहुमत दिलाया और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई आज देश के गौरवशाली प्रधानमंत्री ने बिहार राज्य से युवा राष्ट्रीय नेता चुनकर बिहार प्रदेश का गौरव और सम्मान बढ़ाया है। जिसको लेकर बिहार की जनता बिहार के युवा मोदी जी का कोटि-कोटि धन्यवाद व्यक्त कर रहे हैं।

चंदेल ने कहा कि जिस प्रकार बिहार में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनी है दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनी है। उसी प्रकार पश्चिम बंगाल में आने वाले विधानसभा चुनाव में भी हमारे राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में और देश के गौरवशाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद और नेतृत्व में जल्द ही वहां भी भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी और भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल से तुलमुल कांग्रेस ममता बनर्जी सरकार को उखाड़ फेंकेगी बिहार तो झांकी है, बंगाल अभी बाकी है का नारा देते हुए कहा कि हमारे भाजपा के युवा राष्ट्रीय नेता नितिन नवीन अपने कार्यकाल में अवश्य सफल होंगे और संपूर्ण भारत को कांग्रेस मुक्त कर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएंगे।

Ad Ad Ad
Ad