हल्द्वानी-दिवाली मनाने घर आ रहा था जिलाबदर, पुलिस ने लिया धर

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। दीपावली मनाने घर आया जिलाबदर हृदयेश कुमार को काठगोदाम पुलिस ने दीपावली से एक दिन पूर्व ही उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वार्ड 37 चौफुला काठगोदाम निवासी हृदयेश कुमार पुत्र स्व. सुरेश चंद्र आर्य पर कई केस दर्ज हैं। जिसके तहत बीती 25 जुलाई को हृदयेश कुमार को गुंडा घोषित कर जिलाबदर करते हुए उसे जिले की सीमा के बाहर छोड़ कर आई थी। काठगोदाम पुलिस की मानें तो बीती 23 अक्टूबर को दमुवाढूंगा चौकी प्रभारी त्रिभुवन जोशी, कांस्टेबल वीरेंद्र नाथ के साथ गश्त पर थे। चौफुला चौराहे पर उन्होंने हृदयेश को देखा और पुलिस को देखते ही हृदयेश भाग खड़ा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दबोच लिया। बता दें कि दमुवाढूंगा में रहने वाले मनोज गोस्वामी का हृदयेश से विवाद हो गया था। जिसके बाद मनोज हृदयेश के खिलाफ केस दर्ज कराया और उसके पुराने मामलों की जानकारी आलाधिकारियों को दी। जिस पर हृदयेश कुमार को जिलाबदर किया गया था।

Ad