हल्द्वानी- नगर आयुक्त पारितोष वर्मा ने संभाली स्वच्छता की कमान, इस इलाके में विशेष सफाई अभियान

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। महानगर में स्वच्छता बनाये रखने के लिए नगर निगम निरंतर प्रयासरत है। सोमवार को सुबह सुबह हल्द्वानी के गणपति विहार में विशेष सफाई अभियान चलाया गया जिसका नेतृत्व नगर आयुक्त पारितोष वर्मा ने किया।
सफाई कर्मचारियों की टीम ने गणपति विहार में नाले नालियों की सफाई की। जिनमे से भारी मात्रा में कूड़ा करकट निकाला गया जिसके बजबजाने से गणपति विहार में दुर्गंध और गंदगी से क्षेत्रवासी परेशान थे। जिन्हें नगर निगम के इस विशेष सफाई अभियान से परेशानी से मुक्ति मिली। नगर आयुक्त पारितोष वर्मा ने बताया कि हल्द्वानी की साफ सफाई के लिए नगर निगम प्रतिबद्ध है। नगर आयुक्त ने स्वच्छता अभियान में जनता से भी सहयोग की अपील की।

Ad