हल्द्वानी-उत्तराखण्ड रजत जयंती के अवसर पर ज्ञान से सशक्तिकरण कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड राज्य की 25वीं रजत जयंती के मौके पर श्ज्ञान से सशक्तिकरणश् कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम हल्द्वानी सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम में बुद्धिजीवियों, शिक्षिकाओं, लेखिकाओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संपर्क संस्था के अध्यक्ष अनिल लाढ़ा ने की, जबकि कार्यक्रम में महासचिव सुनील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष परमानंद चावला, वरिष्ठ साहित्यकार गजेंद्र बटोही, कुमगढ़़ पत्रिका के संपादक दामोदर जोशी, पर्वत विकास टाइम्स के संपादक हसनैन, वरिष्ठ शिक्षिका किरन हसनैन, जय शारदा समिति की अध्यक्ष नीमा बिष्ट, और ग्रोइंग सिस्टम एकेडमी की निदेशक ललिता कापड़ी समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, डॉ. जगदीश चंद्र थे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई, जिसे गीता मिश्रा और सकुनाखर हेमा हरबोला ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन स्मिता शाह और वंदना भारती ने किया।
इस अवसर पर शिक्षिकाओं और अतिथि वक्ताओं को सम्मानित किया गया। डॉक्टर मंजुला, गीता मिश्रा, डॉक्टर सीता, नलिनी शर्मा, योगेश पांडे, पूजा जोशी, हेमा हरबोला, वंदना भारती और कृष्णा को सम्मानित किया गया। वहीं काव्य पाठ में भाग लेने वाले कवियों पी.डी. पंत, देवेंद्र बुल्लाकोटी, गिरीश चंद्र जोशी, गीता मिश्रा, प्रदीप उपाध्याय, शशि जोशी, पुष्पा जोशी, जयंती राणा, गजेंद्र राणा, हेम पंत, त्रिभुवन सिंह बिष्ट, इंदु तिवारी, और रोहित जोशी का भी सम्मान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार गुप्ता का देहांत, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

संपर्क संस्था द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेने वाले सर्वाेदय आईटीआई के छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसमें विशाल मौर्य, नवीन सिंह, गौरव मेलकानी, विजय जीना, मोहित सिंह, हर्षित रौतेला, आशुतोष, अमित सिंह और विनोद खर्कवाल का नाम शामिल था। इसके अतिरिक्त, ग्रोइंग विजडम एकेडमी द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले नारायण इंटर कॉलेज के छात्रों को भी प्रमाण पत्र दिए गए, जिनमें तनीषा रावत, यामा आर्य, महेंद्र सिंह बिष्ट, गौरव मेहता, अंजली तिवारी, और शीतल कश्यप शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani---नाबालिग से जघन्य अपराध के दोषी को पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सज़ा

कार्यक्रम में अकादमी के सहयोगियों का भी सम्मान किया गया, जिनमें उषा पलाडिया, दिव्या अनीता यादव, रेनू उपाध्याय, अंजू पांडे, अरुणा शाह, सोनी रावत, तनुजा शाह, और करन आर्या शामिल थे। संपर्क संस्था के सहयोगियों में शांति बिष्ट, हेमा जोशी, और प्रतिभा पांडे का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में ललिता कापड़ी की पुस्तक ‘ख्वाबों का गुब्बारा भाग 2’ का विमोचन किया गया। पुस्तक की समीक्षा कीर्ति वर्तिका ने की और विमोचन पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ललिता कापड़ी ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

Ad Ad Ad
Ad