हुनर: यश्विनी बनीं नृत्य प्रतियोगिता की विनर

ख़बर शेयर करें -

हल्दूचौड़। पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय ऑनलाइन कुमाऊनी नृत्य प्रतियोगिता 3 चरणों मे आयोजित की गई। इस दौरान 2 दर्जन प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया। प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश व दिल्ली के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमे प्रथम स्थान-यश्विनी रावत, दूसरा स्थान-दीपांशी जोशी व नव्या अग्रवाल व तीसरा स्थान-दिशा दुम्का व कमल यादव को मिला। प्रतियोगिता की निर्णायक-गंगा राणा थी। उक्त बातें बताते हुए संस्थाध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने बताया कि पंखुड़ियाँ संस्था ने कोरोना काल जैसी महामारी के चलते घर बैठे मनोरंजन के साथ ही उदयीमान प्रतिभाओं के विकास के लिए यह प्रतियोगिता कराई गई थी। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड की संस्कृति का प्रचार प्रसार था।
इस दौरान योगेश बुधलाकोटी, दीप्ति जोशी, सुमित बिष्ट, नवनीत चौहान, कौस्तुभ चंदोला, हरेन्द्र असगोला, मुस्कान बिष्ट, पवन पाठक, प्रियंका गोस्वामी, डॉली अग्रवाल, राहुल बिष्ट, पारस काण्डपाल, राजेन्द्र प्रसाद, सोनी मिश्रा व प्रिया रंधावा उपस्तिथ थे।

Ad