कुमाऊं..यहां जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 लोगों की हालत बिगड़ी

बागेश्वर। जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 लोग की हालत बिगड़ी। समय रहते सभी को 108 से जिला अस्पताल लाया गया। यहां ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वार्ड में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों से अनुसार सभी खतरे से बाहर है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार दुगनाकुरी तहसील के ग्राम रंगदेव के औलिया तोक में रहने वाले एक ही परिवार के छह लोग विषैले मशरूम खाने से बीमार पड़ गए।
पड़ोसियों तत्काल घटना की जानकारी गांव के अन्य लोगों को दी, साथ ही 108 को फोन कर पीड़ितों को मध्य रात्रि जिला अस्पताल भेजा गया। बीमार लोगों में 40 वर्षीय हेमा देवी पत्नी चंदन राम, 50 वर्षीय दिनेश राम पुत्र भुवन राम, 28 वर्षीय अंजू देवी पत्नी सुंदर राम, 11 वर्षीय आशु पुत्र दिनेश राम, 3 वर्षीय खुशी पुत्री सुंदर राम, 5 वर्षीय गोपाल पुत्र सुंदर राम का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सभी ग्रामीण अब खतरे से बाहर है।
बताया जा रहा है कि सुंदर राम मवेशियों के साथ खेतों में गया हुआ था। जहां मशरूम देखकर वह उन्हें खाने के लिए घर लाया हुआ था। मशरूम की जानकारी के अभाव में सभी परिजनों ने सब्जी बनाकर खाई। जिसके पश्चात उनकी हालत बिगड़ने लग गई। तभी उन्होंने आप बीती पड़ोसियों को बताई। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए लाया गया।




