चाय की प्याली में तूफ़ान, उत्तराखंड में कांग्रेस के इससे बुरे दिन और क्या होंगे

देहरादून। देश में ही नहीं बल्कि उत्तराखंड में भी कांग्रेस के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। धारचूला विधानसभा के कांग्रेस ब्लाक कार्यकारिणी इस्तीफे के बाद विधायक हरीश धामी ने भी कांग्रेस पर हमला बोला है। माना जा रहा है कि हरीश धामी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वह अपने समर्थकों के साथ पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए निकल गए है। इतना ही नहीं कहा तो ये भी जा रहा है कि प्रदेश संगठन में नेतृत्व परिवर्तन के बाद 10 और विधायक भी हैं जो पार्टी को अलविदा कह कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
विधायक हरीश धामी ने कहा कि 2017 में मोदी लहर के बाद भी उन्होंने धारचूला सीट से कांग्रेस को विजयी दिलाई। पूर्व सैनिक परिवार सैनिक हैं। कांग्रेस पूर्व सैनिकों और, उनके आश्रितों का अपमान कर रही है। विधायक हरीश धामी के तेवरों को देख माना जा रहा है कि वह देहरादून पहुंच कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इतना ही नहीं धारचूला, गोरीछाल व अन्य ब्लाक अध्यक्षों सहित सभी ने कांग्रेस की प्राथमिकता सदस्यता और पदों से त्यागपत्र दे दिए हैं। क्षेत्र में कांग्रेस छोडऩे वालों का सिलसिला जारी है।
