परिवार में कलेस-फांसी के बाद कोहराम……और….दुनिया में आने से पहले उठ गया बच्चे के सिर से पिता का साया

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। परिवार में कलह ने सिडकुल कर्मचारी को फांसी लगाने पर मजबूर कर दिया। युवक का शव उसी के कमरे में फंदे से लटका मिला। उसकी पत्नी आठ महीने की गर्भवती है। जिस परिवार में पहले कलह थी अब उसी घर में कोहराम मचा हुआ है। लोग गर्भवती पत्नी को लेकर अफसोस कर रहे हैं। घटना मुखानी क्षेत्र के हिम्मतपुर मल्ला की है। 29 वर्षीय संतोष बोहरा सितारगंज सिडकुल की एक फैक्ट्री में कर्मचारी था। डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। पत्नी आठ माह की गर्भवती है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर- नैनीताल ज़िले में सात उपजिलाधिकारियों (SDM) का ट्रांसफर

बताया जा रहा है कि संतोष के परिवार में अनबन रहती थी। जिस वजह से वो काफी तनाव में रहता था। परिजनों के अनुसार रविवार की बात है कि संतोष अपने कमरे में गया और काफी देर तक जब बाहर नहीं निकला तो उन्होने देखा कि उसका शव फंदे से लटका हुआ है। परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक संतोष के प्राण पखेरू उड़ चुके थे। आसपास के लोगों की मानें तो संतोष द्वारा आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह हो सकती है।

Ad