आम के बाग में पेड़ पर गमछे से लटका मिला कालीचरण का शव

बाजपुर। आम के पेड़ पर गमछे का फंदा बनाकर पांच बच्चों के पिता ने खुदकुशी कर ली। सुबह उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गुरुवार सुबह बाजपुर के एनएनटोपा गांव के बाहर आम के बाग में पेड़ पर गमछे से लटका शव दिखने पर हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की शिनाख्त गांव के ही सब्जी बिक्रेता कालीचरण (45) पुत्र लाल सिंह में रूप में हुई। सूचना से उसके स्वजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी से पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। आनन.फानन में ही कस्बा इंचार्ज भगवान गिरी गोस्वामी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और शव कब्जे में लेकर जांच.पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान स्वजनों से आवश्यक पूछताछ भी की गई। पुलिस के अनुसार कालीचरण मूल रूप से कोठे खुदागंज कटरा शाहजहांपुर का रहने वाला है। सब्जी का ठेला लगाकर परिवार की गुजरबसर कर रहा था। कालीचरण को छह बच्चे हैं। जिनेमें पांच बेटियां और एक बेटा है।
