दौलत के मामले में अडानी ने अंबानी को पीछे छोड़ा, जानें कितनी सम्पत्ति के हैं मालिक

ख़बर शेयर करें -

अडानी ग्रुप के चेयरमेन गौतम अडानी एक बार फिर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिकए अडानी दुनिया के अमीरों की सूची में छठवें पायदान पर पहुंच गए हैं और उनकी संपत्ति 100 बिलियन डॉलर है। दूसरी तरफ लंबे समय तक भारत के साथ एशिया के सबसे अमीर शख्स रहने वाले मुकेश अंबानी की संपत्ति में पिछले दिनों गिरावट हुई हैए इसका प्रमुख कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट आना है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिकए मौजूदा समय में अंबानी की कुल संपत्ति करीब 86ण्3 बिलियन डॉलर है और वह दुनिया के अमीरों की सूची में 11 वें स्थान पर काबिज हैं। भारत के दो शीर्ष उद्योगपतियों के बीच दौलत की रेस इस साल फरवरी में शुरू हुई थीए जब पहली बार अडानीए अंबानी को पछाड़कर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। उसके बाद से दोनों के बीच दौलत को रेस लगातार जारी हैए कभी अंबानीए तो अडानी इस रेस में एक.दूसरे को पीछे छोड़ते हुए नजर आते हैं।

Ad Ad
Ad