उत्तराखंड में केजरीवाल की पार्टी का बुरा हश्र- अजय कोठियाल, भूपेश उपाध्याय के बाद दीपक बाली भी भाजपा में हुए शामिल

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले दीपक बाली ने भाजपा का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनका पार्टी में स्वागत किया। विदित हो कि दीपक बाली से पहले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी का सीएम फेस रहे कर्नल अजय कोठियाल ने भी अभी हाल ही में आम आदमी पार्टी से त्यागपत्र देकर भाजपा ज्वाइन की थी। दीपक बाली वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष थे। उनके पार्टी छोड़ देने से अब उत्तराखंड में पार्टी का कोई अस्तित्व ही जिसे नही बचा। बता दें कि दीपक बाली छात्र राजनीति में सक्रिय रह चुके हैं। वह उत्तराखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उन्‍होंने विधानसभा चुनावों में आप पार्टी से काशीपुर प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था।

Ad