उत्तराखण्ड में कांग्रेस के इस वरिष्ठ पदाधिकारी ने छोड़ी पार्टी, नेतृत्व पर उठाए सवाल

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्‍तराखंड कांग्रेस में आपसी फूट अब आम बात हो गयी है। राज्य में कांग्रेस अपने अब तक के सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। चम्पावत विधानसभा उपचुनाव से पहले पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी है। इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट के जरिए उन्‍होंने यह घोषणा की। जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि वह पार्टी में अंतर्कलह से दुखी हैं। कहा कि नेतृत्व में बैठे लोग लगातार हार के बाद भी सबक नहीं ले रहे हैं और व्यक्तिगत हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Ad Ad
Ad