टोल टैक्स में बढ़ोतरी, लगातार दूसरे दिन बढ़ा रोडवेज बसों का किराया

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम ने कल देर रात से टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी होने से दिल्ली-देहरादून के किराये में 5-5 रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी है। दिल्ली का किराया दो दिन पहले ही 375 था जो 380 हो गया जबकि देहरादून का किराया 430 की जगह 440 कर दिया गया है। देर रात से किराया बढ़ने से मशीनों के अपडेट होने है। आज नैनीताल मंडल की कई बसे निर्धारित समय से लेट निकली जिससे परिवहन निगम को करीब 3 लाख से ज्यादा के नुकसान होने की संभावना है। कई मार्गो पर परिचालकों को मैनुअल टिकट देकर बसो को रवाना किया गया। निगम के लेट किराया बढ़ने से निगम के कर्मचारी संगठन भी आक्रोषित दिखे। उन्होंने निगम प्रबंधन से मशीनों के अपडेट को सीधे मुख्यालय से जोड़ने की मांग की। हर डिपो से अपडेट होंने पर विभाग को भारी घाटा हो रहे है।

Ad