Kashipur: परिवहन कर अधिकारी ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर

काशीपुर। काशीपुर के रामनगर रोड निवासी जसवीर सिंह पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष और राज्य आंदोलनकारी भी रहे हैं। वर्तमान में वे एआरटीओ रुद्रपुर में परिवहन कर अधिकारी के रूप में तैनात हैं। जसवीर सिंह ने खुद को कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उन्हें गंभीर हालत में एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। खुदकुशी की कोशिश के कारणों का पता नहीं चल सका है। पड़ोसियों का कहना है कि जसवीर ने सुबह सुबह अपने निवास पर अपनी कनपटी से सटाकर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर स्वजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में परिजन उन्हें लेकर एलडी भट्ट अस्पताल पहुंचे। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। एलडी भट्ट अस्पताल के चिकित्सकों ने नाजुक बताकर जसवीर को रेफर कर दिया। जिसके बाद उन्हें मुरदाबाद रोड स्थित सहोता अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसे आइसीयू में रखा है। जसवीर के आत्महत्या करने के कारण अभी अज्ञात हैं। परिजनों में कोहराम है।
