काठगोदाम पुलिस ने हरियाणा के एक नशा तस्कर को 1 किलो 404 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया

ख़बर शेयर करें -

प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

निर्देश के अनुसार, नशा मुक्ति अभियान के तहत, प्रकाश चंद्र, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी नैनीताल और नितिन लोहानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में, दीपक सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई। सुरागरसी और चेकिंग के दौरान, 6 मार्च 2025 को हैड़ाखान चौकी गेट पर अभियुक्त अनिल कुमार को 1.404 किग्रा चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गले में चुन्नी, हाथ में मेहंदी- कांग्रेस नेत्री की लाश सूटकेस में मिली

अभियुक्त के खिलाफ थाना काठगोदाम में FIR No-26/2025, धारा 8/20 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभियुक्त को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सरस मेले में क्रेता-विक्रेता संवाद, 100 से अधिक सहायता समूहों तथा उद्यमियों ने भाग लिया

गिरफ्तारी:

अभियुक्त का नाम: अनिल कुमार, उम्र 48 वर्ष, पिता – तारा चंद्र

निवासी: देहरा, समालखा, पानीपत, हरियाणा

बरामदगी:

कुल 1.404 किग्रा अवैध चरस

पुलिस टीम:

दीपक सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष काठगोदाम

उ0नि0 देवेंद्र सिंह राणा, प्रभारी चौकी हैड़ाखान, थाना काठगोदाम

कांस्टेबल अमर सिंह

कांस्टेबल दया किशोर

Ad