लालकुआं:-हाट सीट पर खट्टर का हरदा को वॉक ओवर मोहन दा को नजरअंदाज कर निकले

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं:-विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन बिष्ट के पक्ष में प्रचार करने आए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर प्रचार कम खानापूर्ती तक ही सीमित रहते हुए महज 5 मिनट में ही वापस लौट गए। जबकि हल्द्वानी से प्रत्याशी जोगिंदर पाल सिंह रौतेला के पक्ष में वोट मांगने के साथ जनसभा भी की।

बताते चलें कि स्टार प्रचारक के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को यहां दोपहर 12:00 बजे पहुंचना था, जिसके चलते ही कार्यकर्ता उनको सुनने के लिए इंतजार कर रहे थे। लेकिन वह यहां लगभग साढ़े चार बजे पहुँचे और ज्यादा समय नहीं देते हुए महज कुछ क्षण पैदल भ्रमण कर लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए वापस लौट गए। इसके बाद रोज की भांति भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने बाजार में अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क किया और लोगों से मतदान की अपील की। वहीं दूसरी तरफ खट्टर ने हल्द्वानी से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एक जनसभा करते हुए जोगिंदर पाल सिंह रौतेला के पक्ष में वोट भी मांगे। इस दौरान मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर हरियाणा की तरह यहां भी विकास होगा।

Ad
यह भी पढ़ें 👉  अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री नहीं रहे, आतिशी को मिली दिल्ली की कमान