कांग्रेस से छुट्टी, किशोर का भाजपा में जाना तय

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में इस चुनाव दलके दौरान दल बदल की राजनीति सबसे अधिक देखने को मिल रही है। भाजपा और कांग्रेस यहां तक कि आम आदमी पार्टी ने भी दूसरे दलों के नेताओं के लिए दरवाज़े खुले रखे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय अब भाजपा में शामिल होने वाले हैं। सम्भव है आज वो ज्वाइन कर टिहरी से टिकट लाएंगे। विदित हो कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कांग्रेस किशोर को पहले ही पार्टी में सभी पदों से छुट्टी कर चुकी है। अब कांग्रेस ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित भी कर दिया है। जिसके बाद तय हो गया है कि किशोर जाएंगे ही जायेंगे।
कांग्रेस प्रदेश महिला मोर्चा की कमान ज्योति रौतेला को
कांग्रेस नेतृत्व ने ज्योति रौतेला को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है। विदित हो कि सरिता आर्य के पार्टी छोड़ने के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। वहीं, कमलेश रमन, अलका पाल, भागीरथी बिष्ट और मनोरमा डोबरियाल शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष नामित किया है।

Ad
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की स्वच्छता ही सेवा-2024 कार्यक्रम की शुरुआत