हल्द्वानी में अतिक्रमण के लिए नगर निगम जिम्मेदार, गरीबों का छीना जा रहा रोजगार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर में बढ़ते अतिक्रमण के लिए नगर निगम प्रशासन जिम्मेदार है। अवैध कब्जों को रोकने का जिम्मा नगर निगम पर है लेकिन अवैध कब्जों को संरक्षण देने में निगम प्रशासन पीछे नहीं है। उसी की शह पर अतिक्रमण हो रहा है। विधायक सुमित हृदयेश ने शहर में नियम विरूद्ध चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान की कड़े शब्दों में निंदा की है। विधयक सुमित ने कहा कि निगम प्रशासन शुरू से ही अवैध अतिक्रमण को बढ़ावा देता आया है। जब उस पर दबाव बढ़ता है तो वह तोड़फोड़ की कार्यवाही शुरू कर देता है।

उन्होंने निगम प्रशासन पर रूपए लेकर अतिक्रमण कराने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन का दायित्व है कि वह निगम क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण को रोके। अगर कहीं पर अवैध अतिक्रमण या निर्माण किया भी गया है तो उसे ढहाने से पहले उसके लिए रोजगार की उचित व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी पूर्ण संवेदनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani-रेलवे बाजार में ‘लवी इलेक्ट्रोनिक्स’ दे रहा है ऑनलाइन से भी सस्ते दाम पर ब्रांडेड इलेक्ट्रॉनिक सामान – गारंटी के साथ!

उपनल कर्मियों को नियमित करे सरकार
हल्द्वानी। उपनल या अन्य किसी भी एजेंसी के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों में सेवाएं दे रहे उपनल कर्मचारियों के साथ सरकार को न्याय देना चाहिए। सरकार को उन्हें नियमति कर उन सभी कर्मियों को राहत देने का काम करना होगा। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तब सरकार ने उपनल कर्मियों की मांगों पर गौर करने का भरोसा दिलाया। अब जबकि भाजपा दोबारा सत्ता में आई है, ऐसे में सरकार को अपने वादे पर खरा उतरना चाहिए। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि सदन में राज्यपाल के अभिभाषण में भी कर्मचारी हितों का जिक्र नहीं होने से उन्हें घोर निराशा हुई है। उन्होंने सरकार से उपनल कर्मचारियों की मांगों पर जल्द से जल्द गौर करने का अनुरोध किया है। अगर इस दिशा में सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाए तो कांग्रेस हक की लड़ाई लड़ेंगी।

Ad