नैनीताल-सरिता की गुपचुप मुलाकातों ने बड़ाई कांग्रेस की धड़कनें

ख़बर शेयर करें -
  1. नैनीताल। कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं नैनीताल से पूर्व विधायक सरिता आर्या कांग्रेस को बाय बाय कर सकती हैं। देहरादून में भाजपा नेताओं के साथ उनकी मुलाकातों का दौर चल रहा है जिसके यही निहितार्थ निकाले जा रहे हैं कि सरिता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने का पूरा मन बना चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार दून में सरिता आर्या ने भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, और पूर्व मुख्यमंत्री निशंक से मुलाक़ात की है। ज्ञात हो कि सरिता आर्या पिछले दिनों स्पष्ट कहा चुकी हैं कि भाजपा अगर उन्हें नैनीताल से टिकट देती है तो मैं कांग्रेस छोड़ सकती हूं। बता दें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य की कांग्रेस में वापिसी के बाद से ही सरिता आर्य कांग्रेस में कहीं न कहीं नाराज़ चल रही हैं। क्योंकि संजीव आर्य नैनीताल से सिटिंग विधायक हैं, कांग्रेस उन्हें ही मैदान में उतारेगी, ये आशंका सरिता आर्य को सताये हुए थी। भाजपा में अगर वो शामिल हो रही हैं तो इतना तो तय है कि बिना टिकट भाजपा में शामिल होने का शायद ही वो सोचें। नैनीताल में इससे पहले हेम आर्या भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो चुके हैं। सरिता आर्या अगर कांग्रेस छोड़ती हैं तो पार्टी को ये बहुत बड़ा झटका होगा।
Ad
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में प्रधानाचार्य पदों पर होने वाली भर्ती स्थगित, शिक्षकों में था गुस्सा