बड़ी खबर: कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत मंत्रिमंडल से बर्खास्त, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत को भाजपा ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बग़ावती तेवर दिखाने वाले हरक सिंह रावत कल शायद अपने पुराने घर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। जहां से उन्हें और उनकी पुत्रवधू को टिकट मिल सकता है। हालांकि टिकट उन्हें भाजपा से भी मिल रहा था लेकिन बताया जा रहा है कि हरक सिंह रावत पुत्रवधू को टिकट देने की ज़िद कर रहे थे। फिलहाल हरक सिंह रावत दिल्ली में हैं। भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भी वो शामिल नहीं हुए जिसके बाद उन्हें मंत्रिमंडल से तो बर्खास्त किया ही गया साथ ही भाजपा से भी 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

Ad
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में प्रधानाचार्य पदों पर होने वाली भर्ती स्थगित, शिक्षकों में था गुस्सा