अब यहां डोली धरती भूकंप के तेज झटकों से थर्राया समूचा इलाक़ा

ख़बर शेयर करें -

आज़ाद क़लम:- जकार्ता: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और इसके आसपास के इलाके सोमवार को भूकंप से थर्रा गए। सामने आई जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप के झटके तीव्रता 5.6 मापी गई। रिपोर्टस के अनुसार भूकंप के झटके कई सेकेंड तक महसूस किए जाते रहे। इस बीच बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की भी खबरें आने लगी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कब्रिस्तान में कब्र पर सेक्स-शारीरिक सम्बंध बनाते कपल को पुलिस ने पकड़ लिया

सामने आई जानकारी के अनुसार भूकंप से कम से कम 46 लोगों की मौत की खबर है। वहीं 700 से ज्यादा लोग घायल हो सकते हैं। हताहतों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है। मिली जानकारी के अनुसार इस भूकंप का केंद्र पश्चिम जावा के सियानुजर में करीब 10 किलोमीटर गहराई में था।

यह भी पढ़ें 👉  Saudi Arabia Visa Ban- 14 देशों के वीज़ा पर सऊदी अरब ने रोक लगाई, भारत भी इनमें शामिल

राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रमुख सुहरयांतो ने कहा कि एक इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल, एक अस्पताल और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं सहित दर्जनों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। एक बयान में कहा गया है कि हताहतों की संख्या और नुकसान के बारे में जानकारी अभी भी एकत्र की जा रही है।

Ad Ad
Ad