omg…….पूर्व राष्ट्रपति की 21 वर्षीय बेटी से 16वीं शादी करेगा यह आदमी, वो भी लव मैरिज

ख़बर शेयर करें -

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा की 21 वर्षीय बेटी खबरों में है। 2009 से 2018 के बीच देश के चौथे राष्ट्रपति रहे जूमा की बेटी अफ्रीकी देश इस्वातिनी के राजा से शादी करने जा रही हैं। वो इस्वातिनी के राजा की 16वीं पत्नी होंगी। जूमा की बेटी और इस्वातिनी के राजा की लव मैरिज होने जा रही है।

21 वर्षीय नोमसेबो जूमा और इस्वातिनी के राजा मस्वाती की सगाई पारंपरिक नृत्य समारोह के दौरान हुई। दी गार्जियन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 2 सितंबर को हुए पारंपरिक नृत्य समारोह में नोमसेबो Liphovela के रूप में दिखाई दीं। इस्वातिनी में Liphovela का मतलब ‘शाही मंगेतर’ होता है। मस्वाती 16वीं बार शाही मंगेतर बने हैं।

कई दिनों तक चलने वाला रीड डांस एक पारंपरिक समारोह है, जिसमें महिलाएं अपने नारित्व को दर्शाती हैं. इसमें युवा महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनती हैं। इसमें उनके शरीर के ऊपरी हिस्से में कोई कपड़ा नहीं होता है। वो नाचती हैं और गाने गाती हैं। कुछ महिलाएं नकली तलवारें और ढाल लेकर भी डांस करती हैं।

13वीं मंगेतर के डांस से आकर्षित थे हुए राजा
ये पहली बार नहीं है कि राजा मस्वाती ने उमहलांगा में अपनी कम उम्र की दुल्हन की घोषणा की है। दर्जनों बच्चों के पिता राजा मस्वाती ने सितंबर 2005 में 17 वर्षीय फिंडिले एनकाम्बुले को रीड डांस में अपनी 13वीं मंगेतर के रूप में चुना था। उस वक्त बीबीसी ने रिपोर्ट की थी कि पारंपरिक डांस समारोह में फिंडिले ने राजा का ध्यान आकर्षित किया था। इससे कुछ दिनों पहले ही राजा ने 18 साल से कम उम्र की लड़कियों के साथ सेक्स पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया था।

बीबीसी के अनुसार 2001 में प्रतिबंध लगाने के दो महीने बाद मस्वाती ने 17 साल की लड़की को अपनी नौवीं पत्नी बनाकर खुद का ही नियम तोड़ दिया था। जिसके बाद उन्होंने खुद पर एक गाय का जुर्माना लगाया। यही नहीं साल 2003 में मस्वाती ने 18 वर्ष की जेना महलांगू को 10वीं पत्नी बनाया था।

Ad