उत्तराखंड में PCS अफसरों के तबादले, नैनीताल के नए एडीएम बनाए गए……….List

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। राज्य सरकार ने बीती रात कई बड़े तबादले किए, जिसमें कई आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर के साथ-साथ पुलिस महकमे में भी बड़े पैमाने पर बदलाव हुए। अब, पीसीएस अधिकारियों की नई तबादला सूची भी जारी की गई है।

वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी विवेक कुमार राय को नैनीताल का नया अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) नियुक्त किया गया है। अभी विवेक कुमार राय काशीपुर नगर निगम में नगर आयुक्त हैं। वे हल्द्वानी में एसडीएम के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग देहरादून-उत्तराखण्ड सरकार में बड़ी हलचल, इस कैबिनेट मंत्री ने दिया पद से इस्तीफा

अन्य प्रमुख तबादलेः

शिवचरण द्विवेदी को नैनीताल के एडीएम से हटाकर रुद्रपुर के ग्राम विकास संस्थान का निदेशक बनाया गया है।
निर्मला को उधम सिंह नगर जिले का उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
रविंद्र बिष्ट को मंडी परिषद रुद्रपुर का उपनिदेशक बनाया गया है।
गोपाल सिंह चौहान को प्रधान प्रबंधक शुगर मिल बाजपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
अनुराग आर्य को चंपावत का एसडीएम नियुक्त किया गया है।
शालिनी नेगी को उत्तरकाशी का उप जिलाधिकारी बनाया गया है।
रोहन सिंह को चमोली का उप जिलाधिकारी बनाया गया है।
कुसुम चौहान को हरिद्वार का नया सिस्टम स्टेट नियुक्त किया गया है।
संतोष कुमार पांडे को राज्य संपत्ति विभाग में पोस्टिंग दी गई है।
अपूर्व सिंह को देहरादून का उप जिलाधिकारी बनाया गया है।
आकाश जोशी को पौड़ी का उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
हिमांशु कफ़लतिया को राजस्व आयोग में जिम्मेदारी दी गई है।
आशीष चंद्र घिल्डियाल को शहरी विकास विभाग में संयुक्त निदेशक बनाया गया है।
गौरव चटवाल को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

Ad