इंसान ‘रंग’ में भी बंट गया……अल्मोड़ा में एसएसपी के पास पहुंचा ‘विशेष रंग’ से ठेस पहुंचने का मामला

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाइवे स्थित स्वामी विवेकानंद विश्राम गृह में विशेष रंग का पेंट करने का मामला गरमा गया है। शुक्रवार को धर्म जागरण समन्वय कुमाऊं संभाग संगठन ने एसएसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मामले में कार्रवाई की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा कि स्वामी विवेकानंद विश्राम गृह में बीते दिनों दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने विशेष पेंट कर दिया। जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। कहा कि उनकी आस्था को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से पेंट किया गया है।
उन्होंने विश्राम गृह के आसपास भूमि पर अतिक्रमण का भी आरोप लगाया। धर्म जागरण समन्वय कुमाऊं संभाग संगठन से जुड़े लोगों ने एसएसपी से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई है। यहां ज्ञापन सौंपने वालों में कुमाऊ संयोजक मनोज सिंह पवार, जिला संयोजक कमल बिष्ट, जिला सह संयोजक अनिल वर्मा, नगर संयोजक दीप जोशी, प्रांत संस्कृति प्रमुख अरविंद चंद्र जोशी, विभाग संयोजक हिमांशु साह, विभाग संयोजक नीरज थापा, अनिल मेहरा, पार्षद अमित साह मोनू, अर्जुन बिष्ट, अभिषेक जोशी, सूरज वाणी, आशीष भारती, राहुल बिष्ट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।




