पौधरोपण कर मनाया वन महोत्सव, वन परिसर रामपुर रोड में कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। फॉरेस्ट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन शाखा हल्द्वानी के तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण हेतु अरण्य भवन वन परिसर रामपुर रोड में वृहद वृक्षारोपण आयोजन किया गया जिसमें समस्त मिनिस्टीरियल कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं वृक्षारोपण की शुभारंभ वन संरक्षक दीपचंद आर्य के द्वारा प्रारंभ किया गया। इसके पश्चात उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इसके पश्चात शीशम बाग वन परिसर जेल रोड हल्द्वानी एवं तिकोनिया वन परिसर हल्द्वानी में विभिन्न प्रजाति के फलदार छायादार एवं औषधि पौधों का रोपण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बनभूलपुरा थाना पुलिस ने नशे के दो सौदागरों को किया गिरफ्तार

वृक्षारोपण उपरांत समस्त उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा उक्त रोपित पौधों की देखभाल हेतु भी संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में वन मुख्यातिथि संरक्षक पश्चिम हल्द्वानी दीप चंद्र आर्य, विशिष्ट अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष दीपचंद पांडे, प्रांतीय वरिष्ठ सलाहकार बलवंत सिंह नेगी, शाखा अध्यक्ष हल्द्वानी संजय सनवाल, देवेंद्र सिंह बिष्ट, कमल पंत, उमेश चंद्र, संतोष जोशी, विपिन मसीह, रोहित पाठक, गीता डालाकोटी, रेखा पाठक, गिरीश पंत, राजेंद्र सिंह बिष्ट, रमेश सिंह नेगी, अनिल कपिल, मयंक धपोला, रोहित गुप्ता, दीवान सिंह अधिकारी, त्रिलोक सिंह बिष्ट, नारायण दत्त तिवारी, विता खोलिया, कमला भाकुनी, भगवती बिष्ट, नमिता आर्य, सुनील आर्य, पवन बिष्ट, विनोद कांडपाल, दीपा आदि अनेकों मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

Ad