जनसंपर्क: सपा प्रत्याशी शुएब अहमद ने भाजपा कांग्रेस पर बोला हमला

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी के विधायक प्रत्याशी शोएब अहमद ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। शोएब अहमद इन दिनों हल्द्वानी विधानसभा में धुआंधार प्रचार में जुटे हुए हैं। इस दौरान आए दिन सैकड़ों की संख्या में लोग सपा से जुड़े रहे हैं। राजपुर शुएब अहमद ने राजपुरा क्षेत्र में दर्जनों कांग्रेसियों को अपने पाले में करने में कामयाबी हासिल की है। सपा ने यहां से कांग्रेस को जोर का झटका देते हुए ब्लॉक अध्यक्ष शानू खान को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई। इतना ही नहीं शोएब अहमद कांग्रेस में टिकट बंटवारे के बाद से नाराज चल रहे एक गुट के कई नेताओं को भी सभा ज्वाइन करा चुके हैं। बता दें कि शोएब अहमद हल्द्वानी विधानसभा में बड़े जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं । सपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी विधानसभा के अलग-अलग क्षेत्रों में घर घर दस्तक देनी शुरू कर दी है। सपा कार्यकर्ता लगातार मतदाताओं के बीच जाकर चुनाव निशान साइकिल को वोट देने की अपील कर रहे हैं। उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है। शोएब अहमद लगातार इंडोर मीटिंग भी कर रहे हैं। शुएब अहमद ने बताया कि इस बार नई हवा और नई सपा है। कांग्रेस भाजपा पर हमलावर शुएब अहमद ने कहा कि जनता भाजपा कांग्रेस के झांसे में नहीं आने वाली।

Ad
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani---हल्द्वानी में ऑटो चालकों के लिए ज़िलाधिकारी ने नए रूल्स लागू कर दिए हैं