राहुल शेखर ने यूपीएससी में 75वीं रैंक प्राप्त कर पंत गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया

पंतनगर। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के एक और प्रतिभाशाली अभ्यर्थी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। विश्वविद्यालय के डा. बीरेन्द्र प्रसाद, प्रोफेसर, जेनेटिक्स एवं प्लांट ब्रीडिंग के पुत्र राहुल शेखर ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में अखिल भारतीय स्तर पर 75वीं रैंक हासिल की है।
राहुल शेखर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सैनिक स्कूल, घोड़ाखाल, नैनीताल से प्राप्त की और इसके बाद आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री प्राप्त की। इससे पहले उन्होंने कई प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। वर्ष 2021 में उन्होंने इंजीनियरिंग सर्विसेज (आईईएस) परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 3 प्राप्त की थी। इसके अलावा, वर्ष 2024 में उन्होंने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) में 44वीं रैंक और यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 242वीं रैंक प्राप्त की थी, जिसमें उन्हें आईआरएस (इनकम टैक्स) कैडर आवंटित हुआ था।
राहुल शेखर की इस अद्वितीय सफलता पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनमोहन सिंह चौहान ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, ष्राहुल की सफलता विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए एक प्रेरणा है और यह दर्शाता है कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।ष् कुलपति ने राहुल और उनके अभिभावकों को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।




